आयो बसंत राजा रे । ......
वसंत ऋतु का आगमन ,मनविभोर होता।
स्वागत तो हर ऋतु का होता ,पर वसंत तो ऋतुओंका राजा। .
खास पेशकश होती है राजा की ,,बड़ी मेहमाननवाजी होती है।
ऋतुओंका राजाजी बसंत, गीत गाते आता ,हौले हौले गुंजन करते आता। https://kittydiaries.com/
बसंत ऋतु से सभी को प्यार , सब उसीका इंतजार करते
कोयलिया जब गाने लगे तब मानो ऋतुराज बसंत के आगमन हो रहा। .
आम्रवृक्ष मोहर से खिलने लगे ओर बसंत के आगमन से कोयलिया गाने लगे। ..
छोटी छोटी सी नाजुक नाजुक नाजुक सी दो दो पाती आसमां में पंख लिए लहराती
नवचैतन्य जागता रूखे सुखे पेड़ोंपर , रूठे हुए पेड़ोंको इंतजार रहता बसंत राजा का। ..
भारी नजाकत है बसंत की बहार में। नईनवेली कलियाँ पौधोंपर खिलती। ..
वो नाटी छोटी पत्तियाँ जैसे पंख पसारे है...
धुप में तप्ता पलाश भी ---वहाँ भी फूल खिले है। ...
सारे रंग रंग विधाता ने उंडेल दिए है , लय है इन सारे रंगों में। ..
गुलाबी ,केसरिया ,हरा ,पीला ओर उसके रंगोंकी कितने विभिन्न छटाएँ। ..
नजर पड़े तो कामदेव के तीर चले। फूलोंके ,बहारोंके तीर चले। ..
प्रीति तो स्वाभविक है। ..कोई ललना क्यों नं घायल होए। ..
वसंत का उत्सव तो सारी सृष्टी उत्सव का है ,https://kittydiaries.com/
नवपरिणीत दुल्हन सी धरा सजती है ,शर्माती है। .. रंग रंग के वस्त्र सजाती
नए नए हरे हरे इठलाते पत्ते पवन पर गुदगुदाते। .
सृष्टि को इंतजार अपने प्रियतम का , बहोत झुलसा दिया है ,
भारी हो गयी अब ,बोझल हो गयी अब भावनाएं। ..
कुछ अतरंग की अव्यक्त सी रह गयी भावभावनाये। .
बसंत तो बहार है ,उन्हें कैसे रोके ,ये तो अंतर्मन है बसंत का। .
उमड़ना होगा ही न अंतर्मनसे ,हौले हौले फूलना होता है वह अंतर्मन का
बसंत व्यक्त होता है। ..रंग बिरंगी अंदाज से ,छन्दोंसे ,गंधोंसे रंगोंसे।।।
भमर के मधुर गुंजनसे , गुनगुनाती रूह से, भीनीभीनी गंधोंसे
काली कोयल है , रूप का क्या ,कैसे झलकती है मीठी मधुर वाणी।।
संगीत की ध्वनि ओर मधुरिम ध्वनि की धनी ,कोयलिया मेरी।
साँसे गुंजन करती कहाँ हो तुम ,कहा हो तुम ,कुहू कुहू। ..
खुशबू आम्रतरु की ,सांसे भी सांस लिए है। ..राजाजी बसंत ,मत रोको तुम अपने आप
उमड़ जाओ ,लहर र जाओ ,बहर जाओ , व्यक्त हो जाओ। ..
बस तुम आ जाओ ,तुम आ जाओ। ..
आ जाओ , हे बसंत। https://kittydiaries.com/..
कवयित्री। .. ADV. अर्चना गोन्नाड़े archana gonnade
आयो बसंत राजा रे । ....
Related Blogs
https://diaryofkitty007.blogspot.com/2021/02/14-feb.html
https://diaryofkitty007.blogspot.com/2021/01/blog-post_28.html
https://diaryofkitty007.blogspot.com/2021/01/blog-post_16.html






No comments:
Post a Comment